चाऊमीन खाते समय 8 वर्षीय बालक की प्लेट में निकली छिपकली
बेवर क्षेत्र के परोखा गांव में चाऊमीन खाते समय आठ वर्षीय बालक की प्लेट में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। छिपकली दिखाई देते ही बालक ने खाना छोड़ दिया। घबराए परिजन उसे उपचार के लिए बेवर अस्पताल लेकर गए।
घटना के बाद चाऊमीन की प्लेट में मिली छिपकली की फोटो भी सामने आई है। मामले के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
📸 फोटो : चाऊमीन की प्लेट में मिली छिपकली