
निवाड़ी में 17 सितंबर को 'नमो युवा शक्ति' खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन
युवतियों की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को मिलेगा मंच
--
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) के तत्वावधान में 17 सितंबर को स्टेडियम ग्राउंड, निवाड़ी में 'नमो युवा शक्ति' खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। "सशक्त नारी, समर्थ युवा, समृद्ध मध्य प्रदेश" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य एवं उनके परिवार की Gen-Z युवतियां शामिल होंगी।
प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी आजीविका संवर्धन, विकास, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए संगठित प्रयास करना है।
स्व-सहायता समूह सदस्यों एवं उनके परिवार की युवतियों की रहेगी सक्रिय भागीदारी
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार की Gen-Z युवतियों को खेल, रचनात्मकता, स्वास्थ्य, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर 2026 को सभी जिलों में जिला स्तरीय "नमो युवा शक्ति" खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
"नमो युवा शक्ति" का विस्तृत स्वरूप Nari Aajeevika Mahotsav & Organised Youth Utsav for Vikas, Atmanirbharta & Shashaktikaran है। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह सदस्यों एवं उनके परिवार की युवतियों के साथ-साथ RSETI एवं DDU-GKY से प्रशिक्षित युवतियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम में ग्रामीण युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें यूथ मैराथन दौड़, रस्सा-कशी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, टीम रिले दौड़, कैरम, चेस, सुडोकू, पहेलियां, सांप-सीड़ी, चम्मच-नींबू रेस, चेयर रेस सहित स्थानीय स्तर पर प्रचलित अन्य खेल शामिल हैं।
इसके साथ ही मिलेट, प्रोटीन, पारंपरिक व्यंजन एवं आहार विविधता पर आधारित कुकिंग प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। युवतियां देशभक्ति एवं प्रेरणादायक गीतों तथा लोकगीत-लोकनृत्य पर आधारित संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी देंगी। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। वहीं, आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय भी किया जाएगा।
आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के मध्यम से महिला सशक्तीकरण के लिये काम किया जा रहा है। 17 सितंम्बर को "नमो युवा शक्ति" आयोजन के माध्यम से युवतियों को केवल खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां और युवतियां खेल, शिक्षा, कौशल, आजीविका और नेतृत्व- हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।
इस आयोजन में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, ग्रामीण युवा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। खेल गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं में सामाजिक एकजुटता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य जागरूकता का संचार किया जाएगा।
#NaMoYuva #jansamparkMP #niwari