
*#यातायात नियम उल्लंघनों की कुछ धाराओं में 50% छूट का प्रावधान है :-अविनाश कु. सिंह, यातायात डीएसपी, सीतामढ़ी।*
*#पुलिस कर्मियों से अनावश्यक उलझने का प्रयास नहीं करें :- प्रशांत कुमार, थाना अध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर, यातायात, सीतामढ़ी।*
*#सीतामढ़ी /बिहार *:- सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत व्यवहार न्यायालय कैम्पस में दिनांक- 12.09.2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उस #राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य प्रथम दृष्टिया दिनांक- 01.01.2026 से लेकर दिनांक- 10. 06.2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन से सम्बंधित चालान को लेकर विशेष प्राथमिकता दी गई है।
ज्ञात हो कि -
सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत सीतामढ़ी पुलिस थानों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पश्चात एचएचडी एवं एनएच पर प्रतिनियुक्ति एचपीभी द्वारा दिनांक- 1 जनवरी 2026 से लेकर दिनांक- 10 जून 2026 तक किए गए निष्पादन योग्य चालान की विवरणी इस प्रकार है :-
शीर्ष एचएचडी पर कुल चालानों की संख्या- 8099 है। जिसका कुल बकाया राशि- 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 700 रुपयें है और एचपीभी पर कुल चलानों की संख्या- 4959 है। जिसका बकाया राशि- 6,85,600 रु. है। कुल चलानों की संख्या देखा जाए, तो 13058 है, जिसका कुल बकाया राशि- 1 करोड़ 98 लाख 50 हजार 300 रु मात्र है। निष्पादन की गई चलानों की संख्या मात्र- 148 है।
पूरी प्रकरण की विस्तृत जानकारी के लिए #सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज (SAB TAK NEWS JKY KI AAWAZ) न्यूज चैनल की टीम ने सीतामढ़ी जिला के यातायात पुलिस उपाधीक्षक अविनाश कुमार से पूछा कि इस आंकड़ा के मद्देनजर आपको क्या कहना है?
डीएसपी ने आंकड़ा की पुष्टि करते हुए, #सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज न्यूज चैनल की टीम को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि - ज्यादा से ज्यादा लोग आगामी दिनांक- 12 सितम्बर 2026 के राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर 50% की छूट पर अपना चालान जमा कर सकते हैं।
ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह ने पत्रकारों को यह भी बताया कि यातायात नियम उल्लंघनों की कुछ धाराओं में ही 50% छूट का प्रावधान है।
#वहीं दूसरी ओर :- मीडिया ने यातायात थाना अध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर प्रशांत कुमार से उक्त आंकड़ा को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आमजनों से निवेदन पूर्वक आग्रह है कि-
यातायात नियमों का पालन करने के लिए आप प्रतिबद्ध रहें। पुलिस को अपना सहयोगी माने। नियमों का पालन करें एवं दो पहिया वाहन चलाने हेतु ड्राइविंग-लाइसेंस एवं हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। ऐसे जितने भी गाड़ी आप चला रहे हैं, सब में ड्राइविंग-लाइसेंस की सख्त जरूरत है। फाईन से बचने हेतु वाहन को गलत तरीके से ना भगाए एवं पुलिस कर्मियों से अनावश्यक उलझने का प्रयास नहीं करें। सीतामढ़ी पुलिस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया नियमों के पालन हेतु आप पुलिस का सहयोग करें।
#DSP #ट्रैफिकडीएसपी #सीतामढ़ी
#trafficDSPSitamarhi #SP #spsitamarhi #dmsitamarhi