भिट्ठा थाना क्षेत्र में 9 अलग-अलग कांडों में जब्त 310.5 लीटर शराब का विनष्टीकरण
सुरसंड: भिट्ठा थाना अंतर्गत दर्ज 9 अलग-अलग कांडों में जब्त कुल 310.5 लीटर देशी-विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।
शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई अंचलाधिकारी सतीश कुमार, सुरसंड की निगरानी में संपन्न हुई। वहीं, इस कार्रवाई का नेतृत्व भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।