
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के नाम की महिमा का गुणगान करने वाला एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राम नाम को जीवन के हर पहलू से जोड़कर दिखाया गया है, जिसमें यह संदेश दिया गया है कि संसार में राम का नाम ही वह एकमात्र ध्वनि है, जिसके उच्चारण से जीवन का भाव पूरी तरह बदल जाता है। रिजिजू ने इस वीडियो को कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दोबारा शेयर किया, जो उनकी इस कविता के प्रति गहरी आस्था और प्रभाव को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जिस कविता का पाठ किया गया है, उसे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा ने लिखा है। सुमित ओरछा की लेखनी से निकली ये पंक्तियां भगवान राम के प्रति अगाध श्रद्धा को व्यक्त करती हैं और इस कविता में इतना रामत्व हे कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू भी इसे साझा करें बिना नहीं रह पाए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही हे और शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#breakingnewswala #KirenRijiju #नईदिल्लीNews #SumitOrchha #LordRam ViralVideo HindiNews BNWTV