
#हमीरपुर: ससुराल में छत से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह
बिवांर कस्बे के रहने वाले रेवती रमण सिंह उर्फ डिपेंसी (30) की गुरुवार देर रात उसकी ससुराल ग्राम धनपुरा में छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर छत से धक्का दिए जाने की आशंका जताते हुए हत्या का संदेह व्यक्त किया है।
बताया गया कि बंधी मोहल्ला निवासी रेवती रमण की करीब चार वर्ष पहले धनपुरा गांव में शादी हुई थी। उसकी करीब दो वर्ष की बेटी काशवी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी प्रांशी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी।
⚠️ पत्नी को लेने ससुराल गया था युवक
मृतक के छोटे भाई भोला के अनुसार, बुधवार देर शाम रेवती रमण अपनी पत्नी को लेने धनपुरा स्थित ससुराल गया था। भाई का आरोप है कि वहां उसके साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हालांकि मृतक के साले लाला पुत्र देवेंद्र ने घटना का अलग पक्ष बताया। उसके अनुसार रेवती रमण रात करीब 12 बजे घर पहुंचा था। घर के लोग सो रहे थे और दरवाजा नहीं खोलने पर वह पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया।
लाला के मुताबिक इसी दौरान परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर रेवती रमण पड़ोसी मलय सिंह की छत पर चला गया, जहां कथित तौर पर संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।
🏥 अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
छत से गिरने के बाद घायल रेवती रमण को छानी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
🔍 पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
थाना प्रभारी के अनुसार मृतक जिलाबदर था और उसकी पत्नी की ओर से भी उसके खिलाफ पूर्व में प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले में प्रार्थनापत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
👉 फिलहाल युवक की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
👉 हमीरपुर की हर बड़ी खबर के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE और SHARE करें।
💬 आपकी राय महत्वपूर्ण है—कमेंट जरूर करें।
#Biwarn #Hamirpur #CrimeNews #SuspiciousDeath #RathTimes #HamirpurNews
Rath, Hamirpur | Oct 1, 2026