दुखद खबर: नवजात को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला की मौत, तीन बेटियों और नवजात को छोड़ गई भावना देवी
बागेश्वर। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम मैगड़ी स्टेट, पोस्ट मैगड़ी स्टेट निवासी भावना देवी पत्नी मुकेश सिंह की 10 अगस्त 2026 को बागेश्वर अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भावना देवी ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि बच्चे के जन्म के कुछ ही घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रेफर किया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। भावना देवी अपने पीछे एक नवजात शिशु और तीन बेटियों को छोड़ गई हैं।
मृतका के भाई ने इस घटना के लिए सिस्टम की लाचारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को जिम्मेदार बताया है। भाई का आरोप है कि समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उचित उपचार उपलब्ध होता तो शायद उनकी बहन की जान बचाई जा सकती थी। मामले में संबंधित स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। परिजनों ने आम लोगों से इस दुख की घड़ी में परिवार की आर्थिक मदद करने की अपील की है।
परिजनों के अनुसार, दिया गया बैंक खाता मृतका के ससुर के नाम है, जबकि परिवार में कोई भी व्यक्ति फोन-पे का इस्तेमाल नहीं करता। QR कोड मृतका के भाई का बताया गया है। लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की गई है।
एक मां का इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। तीन बेटियों और नवजात शिशु के सिर से मां का साया उठ गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करे।।
सम्पर्क सूत्र - 76021003311
#BhavnaDevi #Bageshwar #BageshwarNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HealthSystem #PoorHealthSystem #HealthcareCrisis #MaternalDeath #MotherDeath #NewbornBaby #HelpTheFamily #FinancialHelp #SupportTheFamily #HelpNeeded #Humanity #SaveMothers #HealthcareNegligence #SystemFailure #BreakingNews #Kumaon #MagdiState #UttarakhandNews #NewsUpdate