
*रावण वध के बाद हुआ प्रभु श्रीराम का राजतिलक*
श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर मानटाउन क्लब रामलीला मैदान मे नव दिवसीय रामलीला मंचन का समापन के मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर विभीषण को लंका का राजा घोषित किया, रावण को शक्ति लगने के बाद रावण ने लक्ष्मण को राजनीति का पाठ पढ़ाया, अयोध्या पहुंचने पर प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया,
मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम का राजतिलक कान्हा होटल गिरीश शर्मा ने किया, उन्होंने तिलक लगाकर माला पहनाकर आशिर्वाद लिया, आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राजतिलक के दौरान सजीव झाँकी का तिलक कर सामुहिक आरती की
इसके बाद आयोजन समिति द्वारा रामलीला मंचन के कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर प्रभुश्रीराम का चित्र देकर अभिनंदन किया गया, इस दौरान आयोजन समिति से संरक्षक मोहन लाल कौशिक,अध्यक्ष लालचंद गौतम,कोषाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राजावत, रामपाल बालोत,हरिबाबु जिनगर,मुल सिंह राजावत,मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा,मुकेश योगी,भुवनेश शर्मा, मुकेश गौतम,हरिशंकर सुवालका उर्फ काका जी,प्रवक्ता सुनील शर्मा,सीताराम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।