बाढ़ के ताजा अपडेट के लिए भोजपुर खबरनामा से जुड़े रहे।
बड़हरा में गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर की कमी
बड़हरा। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा में गंगा के जलस्तर में सोमवार की शाम छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक छह सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।