
गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान
एसपी ओपी सिंह ने झाड़ू लगाकर किया अभियान का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों और वामा सारथी सदस्यों ने दिया स्वच्छता का संदेश
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वामा सारथी की पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस लाइन परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित वामा सारथी पुलिस टीम और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कासगंज ब्यूरो