Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
gautamrameshwram
कासगंज-अगर आप किसी अनजान वाहन में ले रहे हैं लिफ्ट, तो हो जाइये सावधान,लोगों को लिफ्ट देकर चोरी करने वाले मैनपुरी के दो युवक कासगंज पुलिस ने किए गिरफ्तार।
Kasganj, Kasganj
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
कासगंज-बीजेपी की संकल्प यात्रा में भारी फोर्स के बीच पॉकेटमारों ने मारी सेंध, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और मंडल अध्यक्ष की जेब से उड़े हजारों रुपये।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-सहावर के ईदगाह के निकट विशाल दौड़ प्रतोयोगिता का हुआ आयोजन,सैकड़ो छात्रों ने लिया भाग।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-इंसान बना हैवान,नाबालिक बच्चे को एकांत में ले जाकर कुकर्म की घटना को दिया अंजाम,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने निकली साइकिल यात्रा, सोरों में हुआ भव्य स्वागत बदायूं से सैफई तक साइकिल से पहुंचेंगे कार्यकर्ता, यात्रा के दौरान अखिलेश सरकार के कार्यों और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प सोरों। समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बदायूं से सैफई के लिए निकली साइकिल यात्रा का तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। साइकिल यात्रा में बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के गांव पाठकपुर निवासी लव यादव, गांव सिरतोला निवासी रोहित यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव, अनुज कुमार, ललतेश, अर्जुन यादव, सर्वेश सिंह, अमित कुमार, शशांक कुमार, मोहित श्रीवास्तव और अभिषेक कुमार शामिल हैं। लव यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा बदायूं से शुरू होकर कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहाबाद और बाह होते हुए सैफई पहुंचेगी। यात्रा का समापन मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के परिवारों, खिलाड़ियों, किसानों और गरीबों के हित में जो कार्य किए, उन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उनकी विचारधारा और जनहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ओम शिव मिश्रा ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जो कार्य किए, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। अभय राज मिश्रा बोले सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि सोरों पहुंची साइकिल यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सोरों में यात्रा का स्वागत करने वालों में ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा, जी. कृष्णा मिश्रा, ललतेश यादव, राजू जाटव, सतीश जाटव, ख्याल सिंह कुशवाह, देवगिरी बर्फानी महाराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। #AkhileshYadav #samajwadipartyreels
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026
पितृपक्ष में हरि की पैड़ी पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब, पितरों को तर्पण कर रहे श्रद्धालु राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु, विभिन्न घाटों पर विधि-विधान से श्राद्ध और जलदान का दौर जारी सोरोंजी। पितृपक्ष के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों में पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और जलदान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरि की पैड़ी गंगा घाट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। सूर्योदय के साथ ही हरि की पैड़ी के अलग-अलग घाटों पर तीर्थपुरोहितों द्वारा श्रद्धालुओं को श्राद्ध एवं तर्पण की धार्मिक विधियां कराई जा रही हैं। बालाजी घाट, वराह घाट, भागीरथी गंगा घाट, श्याम वराह घाट और लक्ष्मणजी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण करते नजर आ रहे हैं। इससे घाटों पर पूरे दिन श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना हुआ है। आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी ने बताया कि सोरों की हरि की पैड़ी गंगा घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष में यहां धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना जाता है। तीर्थनगरी के विद्वान आचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी ने कहा कि माता-पिता को दुखी करने वाली संतान को पितृ दोष लगता है और पितृ दोष का प्रभाव तीन पीढ़ियों तक रहने की मान्यता है। गरुड़ पुराण में भी पितरों और उनके प्रति किए जाने वाले कर्मों का विस्तृत वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि पितर हमारे पूर्वज हैं और उनके प्रति हमारा ऋण माना गया है। पूर्वजों ने अपने जीवन में परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक उपकार किए हैं। इसलिए हमें उनका सम्मान करना चाहिए और भूल से भी उनकी आत्मा को दुख पहुंचाने वाला कार्य नहीं करना चाहिए।
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026
कासगंज में घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी काली नदी पुल के पास मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026
कासगंज-जनपद कासगंज में एक ऐसी अनोखी चोरी जिसकी जनपद भर में हो रही चर्चा,इंसान तो इंसान अब कबूतरों को भी नहीं बक्श रहे चोर।
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026
ट्रक की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर वराह भगवान तिराहे पर हादसा, ट्रक पलटा; दो घायल, चालक अलीगढ़ रेफर सोरों। गुरुवार रात्रि करीब तीन बजे वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक UK06CA2976 ने सड़क किनारे खड़ी बस MP06ZD7725 में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में बस चालक चंदगीराम पुत्र रघुवीर जोशी, निवासी ग्राम चिनोनी चंबल, जिला मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मिल्की पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम बराना, जिला मुरैना को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची सोरों पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सोरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक चंदगीराम को जिला अस्पताल कासगंज से जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया, जबकि मिल्की को उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया। ट्रक में अप्पी फिज कोल्ड ड्रिंक लदी थी।
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026