Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
gautamrameshwram
कासगंज-गांधी-शास्त्री की जयंती के मौके पर अमापुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमांडो चांद अली खान ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश,नगर में झाड़ू लगाते हुए आये नजर।
Kasganj, Kasganj
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
कासगंज-बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम और पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक किया नष्ट।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि पुलिसकर्मियों को सत्य और अहिंसा की भावना से कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ, उत्कृष्ट सेवा पदक देकर किया सम्मानित कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनपद कासगंज के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सहावर/लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन कासगंज में, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने कोतवाली कासगंज तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार ने थाना गंजडुण्डवारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य और अहिंसा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, त्याग, बलिदान, अहिंसा तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मी सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक नामित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी को परिश्रम और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-पटियाली में प्रसूता की मौत पर हंगामा,अस्पताल सचालक पर लगा लापरवाही का आरोप,परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-बीजेपी की संकल्प यात्रा में भारी फोर्स के बीच पॉकेटमारों ने मारी सेंध, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और मंडल अध्यक्ष की जेब से उड़े हजारों रुपये।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-सहावर के ईदगाह के निकट विशाल दौड़ प्रतोयोगिता का हुआ आयोजन,सैकड़ो छात्रों ने लिया भाग।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-इंसान बना हैवान,नाबालिक बच्चे को एकांत में ले जाकर कुकर्म की घटना को दिया अंजाम,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
कासगंज-अगर आप किसी अनजान वाहन में ले रहे हैं लिफ्ट, तो हो जाइये सावधान,लोगों को लिफ्ट देकर चोरी करने वाले मैनपुरी के दो युवक कासगंज पुलिस ने किए गिरफ्तार।
Kasganj, Kasganj | Oct 2, 2026
मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने निकली साइकिल यात्रा, सोरों में हुआ भव्य स्वागत बदायूं से सैफई तक साइकिल से पहुंचेंगे कार्यकर्ता, यात्रा के दौरान अखिलेश सरकार के कार्यों और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प सोरों। समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बदायूं से सैफई के लिए निकली साइकिल यात्रा का तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। साइकिल यात्रा में बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के गांव पाठकपुर निवासी लव यादव, गांव सिरतोला निवासी रोहित यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव, अनुज कुमार, ललतेश, अर्जुन यादव, सर्वेश सिंह, अमित कुमार, शशांक कुमार, मोहित श्रीवास्तव और अभिषेक कुमार शामिल हैं। लव यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा बदायूं से शुरू होकर कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहाबाद और बाह होते हुए सैफई पहुंचेगी। यात्रा का समापन मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के परिवारों, खिलाड़ियों, किसानों और गरीबों के हित में जो कार्य किए, उन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उनकी विचारधारा और जनहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ओम शिव मिश्रा ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जो कार्य किए, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। अभय राज मिश्रा बोले सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि सोरों पहुंची साइकिल यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सोरों में यात्रा का स्वागत करने वालों में ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा, जी. कृष्णा मिश्रा, ललतेश यादव, राजू जाटव, सतीश जाटव, ख्याल सिंह कुशवाह, देवगिरी बर्फानी महाराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। #AkhileshYadav #samajwadipartyreels
Kasganj, Kasganj | Oct 1, 2026