दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने रतनगढ़ माता मंदिर पर आगामी दीपावली दौज मेले के आयोजन के दृष्टिगत आज मंदिर परिसर एवं आसपास निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं आवागमन के मार्गों को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के स्नान हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।