
कांवड़ महोत्सव की सफलता पर तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ ने सभी के प्रति कोटि-कोटि जताया आभार
बस्ती। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर आयोजित कांवड़ महोत्सव-2026 को सफल एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति माँ शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ ने कहा कि कांवड़ महोत्सव को सफल बनाने में संस्थान के सम्मानित सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सम्मानित अभिभावकगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकार एवं प्रिंट मीडिया के बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही दूर-दूर से पहुंचे सभी कांवड़ियों, शिव भक्तों तथा बस्ती की सम्मानित जनता ने जिस श्रद्धा, सहयोग और उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की, वह बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। महोत्सव के दौरान सेवा, सहयोग और व्यवस्था में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का माँ शांति सेवा संस्थान हृदय से आभार व्यक्त करता है।
उन्होंने विशेष रूप से सभी पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ने महोत्सव की गतिविधियों और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
Basti, Basti | Aug 11, 2026