
घुमारवीं और समरहिल के दो आरोपी गिरफ्तार कार से 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद,
शिमला: नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए कार से करीब 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में समरहिल शिमला और घुमारवीं बिलासपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान एमएलए क्रॉसिंग के समीप पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि दो व्यक्ति आपसी मिलीभगत से शिमला के सांगटी क्षेत्र में चिट्टा/हेरोइन की तस्करी करते हैं और बाहरी राज्य से नशीले पदार्थ की खेप लेकर सांगटी की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बालुगंज चौक से सांगटी रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की सह-चालक सीट के मैट के नीचे छिपाकर रखे पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे से करीब 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में शिवराजन धीमान उर्फ शिबू निवासी समरहिल, शिमला तथा गुलशन कुमार उर्फ गोलू निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 187/2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में चिट्टे की सप्लाई से जुड़े संभावित बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
मामले की आगामी जांच जारी है।
UT NEWS | Unique Today News
#Shimla #Sangti #Chitta #DrugNews #BaluganjPolice #NDPSAct #ShimlaPolice #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews