अस्पताल में बाइक दौड़ाकर बन रहा था हीरो, पौड़ी पुलिस ने बना दिया जीरो
जिला अस्पताल पौड़ी परिसर में लापरवाही से बाइक चलाकर स्टंटबाजी कर रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पौड़ी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक संख्या UA12A-2713 को सीज कर दिया। साथ ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी या लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन से बचें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना और जनहानि की संभावना न रहे।
A1 News Uttarakhand