इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची Himalayan Trout Fish | Saurabh Bahuguna | उत्तराखंड की बड़ी कामयाबी!
राज्य में पहली बार स्थानीय रूप से उत्पादित 'हिमालयन ट्राउट मछली' का अंतरराष्ट्रीय बाजार (नेपाल) में सफलतापूर्वक निर्यात किया गया है। देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में मत्स्य पालन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी।
इस निर्यात से राज्य के 33 मत्स्य पालकों को करीब 23.50 लाख रुपये की आय हुई है। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि साल 2022 के मुकाबले राज्य में मत्स्य पालकों की संख्या 1,011 से बढ़कर अब 15,657 हो गई है, जिसमें 3,584 महिला मत्स्य पालक भी शामिल हैं। मत्स्य विभाग का बजट भी बढ़कर 261 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें!
#UttarakhandNews #HimalayanTrout #SaurabhBahuguna #FishExport #UttarakhandFisheries #DehradunMediaCenter #UttarakhandEconomy #VocalForLocal #TroutFish #BreakingNews