UP News: यूपी के कौशांबी में एक LPG टैंकर बेकाबू होकर
टोल प्लाजा से टकरा गया. टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और टैंकर में आग लग गई. हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. उसका शव पूरी तरह जल गया और कंकाल का कुछ हिस्सा ही बरामद हो सका. वहीं, पांच टोल कर्मचारी भी झुलस गए.
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था. टोल प्लाजा के यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और दो कारें भी आग की चपेट में आकर जल गईं. आग बुझने के बाद जब टीम टैंकर के अंदर पहुंची तो चालक की हड्डियां मिलीं. #viralreelsシ #Update #UpdateNews