गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने धर्मेन्द्र राजभर पुत्र सुग्गन राजभर, निवासी ग्राम परसिया चोगड़ा, थाना गड़वार, जनपद बलिया को जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पहले पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना गड़वार में दर्ज मु0अ0सं0 129/2026, धारा 64(2), 333, 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित मामले में नामजद था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में गड़वार पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#BalliaNews #GarwarPolice #BalliaPolice #CrimeNews #PoliceAction