रिटायरमेंट से पहले 21 दिन की छुट्टी पर DGP विनय कुमार, प्रीता एस. वर्मा बनीं बिहार की कार्यकारी DGP
Nawada, Nawada | Sep 16, 2026 बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमाररिटायर्मेंट से पहले 21 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. बिहार सरकार गृह विभाग की चिट्ठी के मुताबिक, विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक अवकाश पर रहेंगे. इस बीच, आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को कार्यकारी डीजीपी का चार्ज दिया गया है. कौन हैं प्रीता एस वर्मा प्रीता वर्मा 1991 बैच की बिहार कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. वरिष्ठता के लिहाज से वह बिहार पुलिस के शीर्ष अधिकारियों में शामिल हैं. वर्तमान में वह डीजी फायर सर्विस और होमगार्ड की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.