गिट्टी प्लांट की भूमि पर लगी मिट्टी माफियाओं ने बेंच डाली!
.
#लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर रोड पर पूर्व में संचालित गिट्टी प्लांट की जमीन से कथित तौर पर मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर लगातार दौड़ती रहीं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी या कार्रवाई नहीं की गई।
अब सवाल उठ रहे हैं कि संबंधित जमीन से मिट्टी उठाने की अनुमति किसने दी? क्या इसके लिए खनन विभाग से आवश्यक स्वीकृति ली गई थी? यदि बिना अनुमति मिट्टी का खनन और परिवहन किया गया, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026