सार्वजनिक पार्क में दिनदहाड़े शराब पीती मिलीं दो महिलाएं, टोकने पर भाग निकलीं
दिल्ली: राजधानी के एक रिहायशी इलाके स्थित सार्वजनिक पार्क में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाएं दिनदहाड़े खुलेआम शराब पीती हुई पाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
सीढ़ियों पर बैठकर पी रही थीं शराब
जानकारी के अनुसार, 'हाथी वाले पार्क' (ए-ब्लॉक) की सीढ़ियों पर बैठकर दो महिलाएं सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रही थीं। पार्क में उस समय बच्चे और अन्य निवासी भी मौजूद थे। जब पार्क में मौजूद स्थानीय निवासियों और एक युवक ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका, तो महिलाएं उनसे बहस करने लगीं।
वीडियो बनता देख मौके से भागीं
स्थानीय निवासियों द्वारा आपत्ति जताने और मोबाइल से वीडियो बनाने पर दोनों महिलाएं आनन-फानन में अपना सामान समेटकर पार्क के गेट से बाहर की ओर भाग निकलीं।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026