खाकी फिर शर्मसार: ट्रैफिक पुलिस ने दिव्यांग से की बर्बरता, खींचकर सड़क किनारे फेंका
सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ट्रैफिक पुलिस की अमानवीयता देखने को मिली है। वायरल हो रही एक पोस्ट के अनुसार, सड़क पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट और बदसलूकी की।
बस के नीचे आने से बाल-बाल बचा दिव्यांग
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल दावे के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की के कारण दिव्यांग व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि वह पास से गुजर रही बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
इंसानियत हुई तार-तार
नीचे गिरने के बाद भी पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि किसी ने भी उस दिव्यांग व्यक्ति को उठाने या सहारा देने की कोशिश नहीं की, बल्कि उसे खींचकर सड़क किनारे फेंक दिया गया।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026