#नईदिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत हो गई है। वैश्विक कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ-साथ दुनिया भर के 21 देशों के प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी इस समिट को वैश्विक केंद्र बिंदु बना रही है।
इस शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का नई दिल्ली आगमन हो चुका है। इस बैठक में भारत की मेजबानी में अंतरराष्ट्रीय संबंधों और आपसी व्यापारिक हितों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
#breakingnewswala #BRICSSummit2026 #नईदिल्लीNews #NewDelhi #GlobalDiplomacy #ModiPutinJinping #HindiNews #BNWTV