कलेक्टर साहब, एक सवाल आपसे है...
अगर किसी गरीब परिवार का मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो और उसे 108 एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा जाए, लेकिन उस एंबुलेंस में जरूरी मेडिकल किट ही उपलब्ध न हो, लाइटें खराब हों और खुद एंबुलेंस का पायलट अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा हो, तो उस मरीज की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?
आखिर छतरपुर में 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे हैं?
क्या डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र पाल से जिला प्रशासन जवाब मांगेगा?
क्या स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति की जांच करेगा?
क्या खराब एंबुलेंस को दुरुस्त किए बिना मरीजों को लेकर लंबी दूरी पर भेजने की जांच होगी?
याद रखिए, 108 एंबुलेंस कोई सामान्य सरकारी वाहन नहीं है। यह किसी परिवार की आखिरी उम्मीद होती है। यहां लापरवाही की गुंजाइश नहीं, जवाबदेही जरूरी है।
अब देखना यह है कि छतरपुर जिला प्रशासन इन सवालों का जवाब कब देता है?