गोरखपुर में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश की दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड गीडा क्षेत्र में करीब 350 करोड़ रुपये लगाकर अत्याधुनिक फिश फीड फैक्ट्री लगाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए 15 एकड़ जमीन मांगी है। प्रस्तावित प्लांट में किंगफिश ब्रांड के फिश फीड का उत्पादन होगा और यहां से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्लाई की जाएगी। परियोजना से करीब 500 लोगों को सीधे रोजगार मिलने का अनुमान है। खास बात यह है कि कंपनी कर्मचारियों के लिए 500 फ्लैटों वाली आवासीय टाउनशिप भी विकसित करेगी। गीडा के अनुसार 15 अगस्त के बाद नियमानुसार जमीन आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अगर परियोजना जमीन पर उतरती है तो गोरखपुर में निवेश, रोजगार और मत्स्य पालन से जुड़े कारोबार को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews