
श्री जगदीश यादव 'दादा' ने संभाला अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व
वैशाली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय मुख्यालय श्री कृष्ण भवन, वैशाली में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री जगदीश यादव 'दादा' ने महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पदभार ग्रहण से पूर्व श्री जगदीश यादव 'दादा' ने महासभा के प्रेरणास्रोत चौधरी दीप चंद यादव एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी. नागेंद्रन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. रणबीर सिंह यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं अध्यक्ष, श्री कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट) रहे। अपने संबोधन में श्री जगदीश यादव 'दादा' ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि महासभा समाज की एकता, सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
समारोह में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्री बलबीर सिंह यादव, मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मथुरा लाल यादव, मध्य प्रदेश लीगल सेल के उप महाधिवक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संजीव यादव, प्रदेश युवाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह यादव, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष श्री के.के. यादव सहित मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने श्री जगदीश यादव 'दादा' को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं समाजहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
— रिपोर्ट: बुंदेली 24 एक्सप्रेस
#JagdishYadav #YadavMahasabha #AkhilBharatvarshiyaYadavMahasabha #YadavSamaj #NationalExecutivePresident #Vaishali #ShriKrishnaBhawan #SamajSeva #YadavCommunity #Leadership #SocialService #CommunityLeadership #Bundeli24Express #BreakingNews #HindiNews #MadhyaPradeshNews #DelhiNews #UttarPradeshNews #NewsUpdate #ViralNews #IndiaNews #SocialOrganization #JayYadav #JayMadhav #HarikishanRajan #BundelkhandNews #LatestNews #TrendingNow #NewsMedia #IndianNews