मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जोशी का मुख्यालय निवास पर अभिनन्दन किया, कई मुद्दों पर चर्चा की।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी का मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा भी की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे।