⬇️पिथौरागढ़ : 26 जून से 9 जुलाई तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, यूपीसीएल ने जारी किया शेड्यूल⬇️
नगर क्षेत्र में 26 जून से 9 जुलाई तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल द्वारा रिंगमेन 11 केवी विद्युत लाइन निर्माण कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी।
बिजली कटौती से धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई पुलिया, बस्ते, सिल्थाम, जाखनी, घुप्पौड़, पवन विहार, विण रोड, लिंक रोड, कोतवाली रोड, पांडे गांव, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड और जीआईसी क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।