सलूंबर में ACB की बड़ी कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर रिश्वत लेते ट्रैप
सलूंबर। उदयपुर एसीबी टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर घनश्याम सोलंकी को रिश्वत लेते ट्रैप किया।
एसीबी के अनुसार, सोलंकी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सत्यापन के दौरान भी आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत ली जा चुकी थी।
एसीबी टीम मामले में आगे का अनुसंधान जारी रखे हुए है।