सब्जी की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, किसान पाठशाला में सिखाई गई उन्नत तकनीकें
लखीसराय, आत्मा लखीसराय योजना के तहत खरीफ मौसम में “सब्जी की खेती” विषय पर किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक एवं उन्नत सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान उन्नत बीज चयन, बीज उपचार, खेत की तैयारी, बुआई-रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई तथा कीट एवं रोग नियंत्रण की तकनीकों से किसानों को अवगत कराया गया। किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग की अनुशंसित तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही, सब्जी उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी चर्चा की गई।