
🚭 नशा मुक्त भारत दिवस पर जागरूकता का संदेश |
"नशा नहीं, स्वस्थ जीवन चुनें — यही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।"
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निदेशानुसार आज वृहद आश्रय गृह, औरंगाबाद में "नशा मुक्त भारत दिवस" के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्री महेशानंद ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं कर्मियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है, बल्कि परिवार में तनाव, आर्थिक कठिनाइयों तथा समाज में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।
इस अवसर पर "नशा मुक्त भारत अभियान" के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया गया तथा अपील की गई कि प्रत्येक नागरिक स्वयं नशे से दूर रहे और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करे।
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित लाभार्थियों एवं कर्मियों ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
आइए, संकल्प लें— ✅ नशे को कहें "ना" ✅ स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता ✅ परिवार और समाज को बनाएँ सुरक्षित ✅ मिलकर करें नशामुक्त भारत का निर्माण
औरंगाबाद प्रशासन की अपील — "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें।"
#NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #AurangabadBihar #PublicAwareness #HealthyLife #SayNoToDrugs
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar