📚📚✍️ 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने भाग लिया। बैठक में परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा कार्य में संलग्न बायोमेट्रिक एवं जैमर एजेंसी के कर्मियों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे। साथ ही सभी केंद्राधीक्षकों के साथ पूर्व बैठक आयोजित कर परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देने तथा परीक्षा केंद्रों पर वैध सरकारी पहचान पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आवासन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इस दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध आवासन क्षमता की सूची राज्य मुख्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।
📅 आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो तथा परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो।
औरंगाबाद जिला प्रशासन निष्पक्ष परीक्षा एवं सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
#BPSC72nd #Aurangabad #AbhilashaSharma #TransparentExamination #GoodGovernance #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
51 views | Aurangabad, Bihar | Jun 25, 2026