
‘अभियान बसेरा’ के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान के तहत संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन एवं सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 22 से 25 सितंबर तक पंचायत सरकार भवनों तथा 22 से 28 सितंबर(प्रत्येक कार्य दिवस को ,एक सप्ताह ) तक अंचल कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शिविर में आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ प्रत्येक आवेदक को आवेदन संख्या एवं प्राप्ति तिथि अंकित विधिवत पावती अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा प्राप्त आवेदनों का पंजी संधारित किया जाए।बताया गया कि घर बैठे https://biharbhumi.bihar.gov.in/biharbhumi/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी संभावित लाभुक को आवेदन जमा करने के लिए राज्य मुख्यालय, पटना जाने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक अपने संबंधित पंचायत सरकार भवन/अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar