भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह से जुड़े पारिवारिक विवाद के मामले में गुरुवार को बलिया की परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जबकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं। पवन सिंह की गैरहाजिरी को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए उन पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया।
बताया जा रहा है कि यह मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़ा है। मामले की सुनवाई बलिया परिवार न्यायालय में चल रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों की ओर से अदालत में अपनी-अपनी बातें रखी जा चुकी हैं।
गुरुवार को सुनवाई के लिए ज्योति सिंह अदालत पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह की अनुपस्थिति रही। इसके बाद अदालत ने गैरहाजिरी पर जुर्माने की कार्रवाई की। अब मामले की अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की मौजूदगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
पवन सिंह और ज्योति सिंह का यह मामला लंबे समय से चर्चा में है। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता होने के कारण इस मामले पर लोगों की भी नजर बनी हुई है।
#Balliakhabar #pawansingh