बाजपुर न्यूज
नगर पालिका बाजपुर में तीन नामित सभासद नियुक्त
कुसुम सैनी, हरिश वर्मा और रितु बंसल को शासन ने दी जिम्मेदारी
बाजपुर। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका परिषद बाजपुर में तीन नामित सभासदों की नियुक्ति की है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार भाजपा की कुसुम सैनी, हरिश वर्मा तथा रितु बंसल को नगर पालिका परिषद बाजपुर में नामित सभासद नियुक्त किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि तीनों सभासद नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर पालिका में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।