एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 54 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने मायके में रहकर नशा बेचने का काम करती थी। महिला को 54 ग्राम हीरोइन (स्मैक)के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया । महिला आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है जो जो न्यायालय में विचाराधीन है।