
मानवता की मिसाल: 39 जरूरतमंदों तक पहुंचा भोजन
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की समर्पित सदस्य फरज़ाना बेगम एवं शहाना खान पिछले 5 वर्षों से लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटी हुई हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
दिनांक 04 जून 2026 को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर गरीबों की मदद के उद्देश्य से फरज़ाना बेगम ने अपने मोहल्ला आजाद नगर से 10 घरों से 10 पैकेट भोजन एकत्रित किए, जबकि शहाना खान ने अपने मोहल्ला छावनी से 29 पैकेट भोजन एकत्रित किए।
इसके पश्चात यह 39 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, उप शाखा प्रमुख अलीमुद्दीन तथा सदस्यों अब्दुल शफीक कल्लू एवं संतोष आनंद को सौंपे गए। टीम ने इन भोजन पैकेटों को जरूरतमंद एवं भूखे लोगों तक पहुंचाकर मानवता की सेवा का सराहनीय कार्य किया।
📢 अपील:
यदि आप भी बाँदा रोटी बैंक के माध्यम से भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग देकर जरूरतमंदों की सहायता करना चाहते हैं, तो निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
#BandaRotiBank #HumanityFirst #FoodDonation #SevaHiDharma #Banda #HelpingHands
Banda, Banda | Jun 5, 2026