उभांव पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
#बलिया: उभांव #पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैशन प्रो और तीन एचएफ डीलक्स #बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइक में एक वाहन उभांव थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है, जबकि अन्य तीन बाइक भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की पाई गईं।उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने शनिवार की शाम इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रात में #छापामारी कर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की। जिनकी पहचान पंकज पाल, अंशु राम, शिवम प्रजापति और आदित्य कुमार, निवासी गुठनी क्षेत्र, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर #न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई में उभांव थाने के उपनिरीक्षक नीरज यादव, सूर्यप्रकाश दूबे समेत पुलिस टीम शामिल रही।