*12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज रविवार को*
----
*मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में*
इंदौर, 20 जून 2026
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम इस दिन आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6 बजे से बास्केट बॉल स्टेडियम जंजीरवाला चौराहा में आयोजित होगा। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आधारित योग दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्रीजी तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। तत्पश्चात योग का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और नगर निगम द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
#InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing #YogaDay2026 #YogaForLife #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore
Indore Commissioner
Indore Police
Indore Municipal Corporation