Public App Logo
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित The silence media news जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशनुसार आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समिति द्वारा कुल 29 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत आवेदनों में 09 व्हीलचेयर, 09 वैशाखी, 08 ट्राईसाइकिल, 02 श्रवण यंत्र तथा 01 फोल्डेबल वॉकर शामिल हैं। सभी स्वीकृत सहायक उपकरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक के दौरान दिव्यांगजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा कुमार, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग प्रियंका कुमारी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #redcross #औरंगाबाद - Obra News