#मध्यप्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को एरियर्स और वेतनवृद्धि देने के मामले में विवाद गहरा गया है। जबलपुर हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के बाद शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार का तर्क है कि राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण एरियर्स का भुगतान करना कठिन है।
इस याचिका के जरिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने या राहत देने की मांग की है जिसके तहत शिक्षकों को एरियर्स और वेतनवृद्धि का लाभ मिलना था। वहीं दूसरी ओर, माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय अब शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित करने की तिथि तय करने पर मंथन कर रहे हैं। इस मामले ने प्रदेश के हजारों शिक्षकों के बीच असंतोष पैदा कर दिया है।
#breakingnewswala #MadhyaPradeshNews #मध्यप्रदेशNews #TeacherSalaryIssue #SupremeCourt #EducationDepartment #BNWTV