मोदी जी के जन्मदिवस पर वाराणसी से वडनगर के निकली बाइक एवं रथ यात्रा का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक हुए शामिल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत काशी (वाराणसी) से वड़नगर (गुजरात) तक आयोजित ‘जल जन सेवा बाइक रैली’ में सहभागी युवा साथियों एवं कलश यात्रा का सीधी जिले की सीमा पर सिहावल विधानसभा अंतर्गत गोपद पुल के समीप एवं सीधी विधानसभा के ग्राम शिपुरवा में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई मे एवं मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में शानदार एवं ऐतिहासिक आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर बाइक चलाकर यात्रा में शामिल होकर यात्रा का हिस्सा बने।