Public App Logo
छपरा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत #छपरा: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनी बाजितपुर में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 30 वर्षीय दीपक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नैनी बाजितपुर गांव निवासी रामनाथ राय के पुत्र थे। बताया जाता है कि दीपक घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पूरी खबर कामेंट में पढ़ें #Chhapra | #Saran | #RoadAccident | #NainiBajitpur | #ChhapraNews | #SaranNews - Chapra News