4 किलो 10 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित दो युवक काबू ।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑप्रेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 4 किलो 10 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव करीवाला की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को गांव करीवाला की तरफ से दो नौजवान युवक अपने हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 4 किलो 10 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह व हरप्रीत सिंह पुत्र सुविन्दर निवासी करीवाला के रूप में हुई है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।