गढ़वा: नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव के जंगल के रास्ते से गोवंशीय पशु को अवैध रूप से ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पशुओं को चोरी-छिपे तरीके से मारपीट करते हुए वधशाला ले जाया जा रहा था।
मामले में नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 186/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अनवर खान, शमशेर खान, फज़ल हुसैन और अली हुसैन शामिल हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
#JharkhandPolice #GarhwaPolice #NagarUntari #PalamuRange #IGPalamu DIGPalamu DCGarhwa
Garhwa, Garhwa | Sep 11, 2026