Public App Logo
Profile Picture

Garhwa Drishti

@garhwadrishti
7188Followers
11Following
शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल.....। झारखंड दृष्टि न्यूज
Video 1
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के जयंती पर पलामू जिलाध्यक्ष ने गरीब असहाय के बीच बांटा फल एंव खाना
भैंस को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल...। झारखंड दृष्टि न्यूज
डोमनी नदी पर पुलिया एवं पीसीसी पथ निर्माण की मांग को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने की पहल

मझिआंव प्रखंड अंतर्गत बोदरा पंचायत के डोमनी नदी पर पुलिया एवं पीसीसी पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा गोपालपुर मोड़ के पास सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलते ही विधायक नरेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

यह मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मौके से ही गढ़वा उपायुक्त महोदय से दूरभाष पर वार्तालाप कर पूरे मामले से अवगत कराया।

उपायुक्त महोदय ने आश्वस्त किया कि यदि भूमि आम सर्वसाधारण की है और सर्वे में रास्ते के रूप में दर्ज है, तो वहां रास्ते का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा। बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डोमनी नदी पर पुलिया एवं पीसीसी पथ निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यदि सरकारी स्तर से आवश्यक राशि की स्वीकृति नहीं मिलती है, तो मिशन जन कल्याण के माध्यम से इस कार्य को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किशोरी का शव कुएं से बरामद 

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
 रमना ।थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द हाईवे से सटे गांव में बुधवार सुबह से गुम 13 वर्षीय किशोरी उर्मिला कुमारी का शव गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतका अशोक यादव की पुत्री थी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। युवती के शव मिले के बाद स्वजन बेसुध है| बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से उर्मिला का पता नहीं था।

खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को घर के पीछे कुएं में उसका शव तैरता मिला। सूचना पर थाना प्रभारी आकाश कुमार व एसआई जयप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया। घटनास्थल पर जमा भीड़ दबी जुबान किसी बात को लेकर कहासुनी की चर्चा भी कर रहे थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने इस संबंध में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।
रमना में स्कूल के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट 

रमना। प्रखंड के मानदोहर स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग-01 के रसोईघर का ताला काटकर चोरों ने तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक फुलेंद्र राम ने रमना थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक के अनुसार, बुधवार की मध्यरात्रि चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर रसोईघर का ताला काटा और वहां रखे तीन गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह रसोइया विद्यालय पहुंची तो ताला टूटा मिला। इसके बाद प्रधानाध्यापक को सूचना दी गई। सिलेंडर चोरी होने से बच्चों के मिड-डे मील पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौक पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
बरसात में बदहाल कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर और श्रमदान कर कराई लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क की मरम्मत

खरौंधी। प्रखंड क्षेत्र के कुपा पंचायत अंतर्गत चौरिया गांव के बैगई टोला के ग्रामीणों ने बरसात में बदहाल कच्ची सड़क से परेशान होकर आपसी सहयोग से चंदा जुटाया और श्रमदान कर लगभग डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क की मरम्मत कराई।
ग्रामीणों ने चौरिया-पंडा नदी स्थित पीपल के पेड़ से लेकर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बैगई चौरिया तक कच्ची सड़क की मरम्मत कराई। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा पुल का निर्माण तो हो गया, लेकिन पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण हमलोग परेशान हैं। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि पैदल चलने वाला व्यक्ति भी उसमें गिर सकता है, जबकि वाहन चलाना तो बेहद मुश्किल है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और श्रमदान कर सड़क को आवागमन के लायक बनाने का प्रयास किया। इस कार्य में गांव के ट्रैक्टर मालिकों ने भी अहम भूमिका निभाई। ट्रैक्टर  एवं जेसेबी के माध्यम से सड़क पर बालू एवं अन्य सामग्री डालकर उसे समतल किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है। बरसात में सड़क खराब होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि उक्त कच्ची सड़क का जल्द से जल्द पक्की  सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को हर वर्ष होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
मौके पर निरंजन पटेल, सतन चौधरी, अरुण पटेल, देवा पटेल, बैद्यनाथ चौधरी, नारद चौधरी, बलराम चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
यह पंक्ति को याद रखें।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ने एक हजार कांवरियों को किया बोल बम रवाना.....। झारखंड दृष्टि न्यूज
पूर्व मंत्री मिथिलेश ने एक हजार कांवरियों को किया बोल बम रवाना.....। झारखंड दृष्टि न्यूज
Video 11
वार्ड 12 की सड़क बदहाल, नाली निर्माण की मांग तेजबंशीधर मंदिर से अस्पताल और रेलवे स्टेशन तक लोगों की परेशानी
NH-39 पर बाइक का पेट्रोल खत्म, 10 मिनट में पहुंची NHAI टीम

# NH-39 पर NHAI की त्वरित मदद: 1033 पर कॉल के 10 मिनट में पहुंची टीम

**गढ़वा के लगमा में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर बंद हुआ वाहन, NHAI हेल्पलाइन 1033 पर सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर की मदद**
आंधी-बारिश के कारण बिजली के खंभे एवं तार क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने हेतु अनुरोध
  
सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट

सगमा  : सगमा प्रखंड में लगातार दो दिनों से बारिश होने से ग्राम  सोनड़ीहा के हमारे क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश एवं खराब मौसम के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के दौरान एक बड़ा महुआ का पेड़ गिरने के कारण बिजली के तारों एवं विद्युत व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दुर्घटना में लगभग चार बिजली के खंभे टूट गए हैं तथा बिजली के तार भी जमीन पर गिर गए हैं। इसके कारण हमारे क्षेत्र के लगभग 100 घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है और सभी परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, पेयजल की व्यवस्था में परेशानी हो रही है तथा रात के समय लोगों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, जमीन पर गिरे हुए बिजली के तारों के कारण किसी व्यक्ति या पशु के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसलिए इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
अतः बिजली विभाग से विनम्र आग्रह है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए मौके पर बिजली विभाग की टीम भेजी जाए। टूटे हुए चारों बिजली के खंभों को जल्द से जल्द बदलवाया जाए तथा क्षतिग्रस्त बिजली के तारों की मरम्मत कर सुरक्षित रूप से विद्युत लाइन को पुनः स्थापित किया जाए। साथ ही, बिजली की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की कृपा की जाए, ताकि लगभग 100 प्रभावित घरों में पुनः बिजली उपलब्ध हो सके।
हम सभी ग्रामीण बिजली विभाग के इस कार्य में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अतः जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमारी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की कृपा करें।
आंगनबाड़ी सेविका का चयन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट

सगमा। प्रखंड क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत अंतर्गत दक्षिणी टोला में आंगनबाड़ी सेविका के चयन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। यह चुनाव प्रिक्रिया सीडीपीओ प्रभारी सह धुरकी CO बिमल कुमार LS पिंकी राज के अध्यक्षा में किया गया। सेविका पद के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें कुछ आवेदन मे BC 2 कटेग्री पाया गया। और कुछ आवेदन कर्ता UP का प्रमाण पत्र पाया गया। जो कि नियम संगत मान्य नहीं था। उसके बाद कुल 4 आवेदन पत्र सही पाया गया। जिसमें रेणु कुमारी को 18 अंक, प्रमिला देवि को 19 अंक, संगीता कुमारी को 22 अंक जबकि स्वेता कुमारी 26 अंक लाकर सेविका के रुप में चयन किया गया। वहीं सीडीपीओ और LS के द्वारा नव निर्वाचित सेविका का नाम घोषित किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, हेड मास्टर मनोहर दास, विष्णु यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा, डा0 यासिन अंसारी, महेन्द्र प्रजापति, राकेश यादव, अचेत प्रजापति, राजु गुप्ता, डॉ.अजय राम, सुनिल कुमार यादव रऊफ अंसारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, मुंद्रिका गुप्ता विजेंद्र यादव अन्य सेविका, साहिका सहित बड़ी संख्या में महिला और ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पिछले 12 वर्षों में एक बार भी कांवरियों को देवघर नहीं भेजा : झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे”
भावी मुखिया प्रत्याशी राकेश कुमार चौधरी ने वीरेन्द्र चौधरी को सम्मानित होने पर दी बधाई

खरौंधी (गढ़वा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चौरिया निवासी पर्यावरण मित्र वीरेन्द्र चौधरी को अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर कूपा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी राकेश कुमार चौधरी ने वीरेन्द्र चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे पंचायत और क्षेत्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र चौधरी लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि आज उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।

राकेश कुमार चौधरी ने कहा, "वीरेन्द्र चौधरी को मिला यह सम्मान युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाजहित में कार्य करने की भावना मजबूत होगी।"

उन्होंने कहा की कूपा पंचायत एवं चौरिया गांव के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां के एक समाजसेवी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने वीरेन्द्र चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी समाज और पर्यावरण के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहें।

क्षेत्र के लोगों ने भी वीरेन्द्र चौधरी को मिले सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
गढ़वा में चार क्लबों का भव्य स्थापना एवं चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न!
सावन की तीसरी सोमवारी पर रोशनी से जगमगाया राजा पहाड़ी, आरती के दिव्य नजारे ने मोहा मन
20 हजार से अधिक कांवरियों ने चढ़ाया जल, विधायक अनंत प्रताप देव ने की बड़ी घोषणाएं!
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु चौरिया के वीरेन्द्र चौधरी सम्मानित...। झारखंड दृष्टि न्यूज
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु चौरिया के वीरेन्द्र चौधरी सम्मानित

रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल
झारखंड दृष्टि न्यूज

खरौंधी (गढ़वा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चौरिया निवासी एवं पर्यावरण मित्र वीरेन्द्र चौधरी को अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बताया गया की खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा वीरेन्द्र चौधरी के नाम की अनुशंसा किए जाने के बाद उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित करना आवश्यक है, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भागीदारी निभाएं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद वीरेन्द्र चौधरी ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान मुझे पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देगा। मैं अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आगे भी पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहूंगा।”

क्षेत्र के लोगों ने भी वीरेन्द्र चौधरी को सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
जन्माष्टमी को लेकर श्री बंशीधर नगर में जोरदार तैयारी, नगरगढ़ के खलिहान में होगी श्रीमद्भागवत कथा
सहायक कमांडेंट बब्लू कुमार एस• आई• एस• ने स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं