झारखंड दृष्टि सबडिवीजन ब्यूरो चीफ सत्येंद्र कुमार केसरी।गढ़वा जिला के भंडरियाबड़गड़, प्रखंड अंतर्गत गोठानी गांव स्थित मिशन स्कूल के परिसर में बरवाडीह -चिरमिरी- अंबिकापुर रेल लाइन संघर्ष समिति द्वारा एक बैठक आयोजित कर इसके निर्माण के संबंध में कई निर्णय लिए गए। बैठक में संघर्ष समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति पूरे शिद्दत के साथ रेल लाइन निर्माण संघर्ष को दिशा देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की महती भूमिका रही है। रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति को जो भी सफलता मिली है उसका श्रेय बीडी राम को जाता है। उन्होंने सांसद के साथ हुई अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति द्वारा जो मांग रखी गई थी, उसे रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। परंतु इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है�
Garhwa, Garhwa | Sep 10, 2026