
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अभी तक कोई भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ
---
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खण्डवा में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद की पूर्ति के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 12 नवम्बर गुरुवार से शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कोई भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 19 नवंबर तक लिये जायेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक होगा। मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा 9 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर होगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#khandwa