द अल्टीमेट जिम की डेडलिफ्ट-डेडहैंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी) पटेल नगर स्थित द अल्टीमेट जिम में आयोजित डेडलिफ्ट एवं डेडहैंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताकत और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिम संचालक विनोद यादव एवं प्रमोद यादव के नेतृत्व में हुआ।
डेडलिफ्ट स्पर्धा में धनराज सिंह राठौड़ ने स्ट्रॉन्ग मैन और पूजा गुर्जर ने स्ट्रॉन्ग वूमेन का खिताब जीता। वहीं हर्ष कोहली को ओवरऑल चैंपियन जिम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की सबसे प्रेरणादायक प्रस्तुति दिव्यांग प्रतिभागी शाहरुख खान की रही, जिन्होंने 80 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर सभी का उत्साह बढ़ाया। डेडहैंग स्पर्धा में 16 वर्षीय मोंटी सिंह खेड़ा ने 6 मिनट 6 सेकंड तक लगातार लटककर पहला स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि बाबूगिरी महाराज ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, निःशुल्क जिम सदस्यता एवं सप्लीमेंट्स प्रदान किए। आयोजन को सफल बनाने में हर्ष कोहली, मुकेश कुमावत, शुभम लक्षकार सहित द अल्टीमेट जिम की टीम की अहम भूमिका रही।